गुठनी: सड़क दुर्घटना में चार माह के बच्चे की मौत, माता-पिता जख्मी

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227ए गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर चित्ताखाल हाई स्कूल के समीप ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी गोद मे सो रहा चार माह के मासूम बेटा सदा के लिये सो गया. यूपी के लार थानाक्षेत्र के खेमादेई गांव निवासी मेमालाल राजभर का पुत्र रंजन कुमार (32) अपनी पत्नी कमला देवी (30) व चार माह के मासूम बेटे संग बाइक से इलाज करवाने मैरवा के अस्पताल में गया था. मैरवा से लौटने के क्रम में गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर चित्ताखाल हाई स्कूल के समीप गुठनी के तरफ से तेज व लापरवाही से जा रहा ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया.

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी काफी दूर तक सड़क पर घसीटाते रहे और कमला के गोद मे सो रहा उसका चार माह का बेटा वही सड़क पर गिर कर दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने घायल दोनों पति पत्नी तथा उनके मासूम बच्चे को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत बताया तथा घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुये बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर में रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026