परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के निजामपुर में बीते 18 अप्रैल को आपसी विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना का शुक्रवार को एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने सुपरविजन किया. इस दौरान एसडीपीओ श्री पांडे ने दोनों पक्षों से बारी-बारी गहन पूछताछ की. साथ ही पूरे मारपीट की घटना क्रम की जानकारी ली. गौरतलब हो कि इस मारपीट की घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुये थे.
एक पक्ष के शेख सलमशाह ने थाने में दिये आवेदन दिया था कि घटना के दिन मैं अपने दरवाजे पर बैठा था. तभी करीब आधा दर्जन गांव के ही लोगों ने अचानक एक गुट बनाकर अपने अपने हाथों में लाठी, फरसा, हॉकी, हथियार लेकर आये और जान मारने की नियत से हमला कर दिया था. वहीं दूसरे पक्ष के अलीसाज व शेख गुड्डू को भी घायल हुये थे. मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार आदि पुलिस बल उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…