परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर टेकनिया गांव के समीप शनिवार की देर रात्रि पिकअप व सवारियों से भरी टेंपो में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस घटना में टेंपो में सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए. घटना रात में होने के चलते घायल सड़क पर काफी देर कराहते रहे. इसी बीच किसी राहगीर ने पत्रकारों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया.
बताया जाता है कि यूपी के लार थानाक्षेत्र के रामनगर गांव के चार लोग किसी संबंधी के यहां मैरवा गए थे. लौटने के क्रम में उनकी टेंपो व पिकअप की भिड़ंत हो गयी. इस घटना में टेंपो पलट गया. उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. मैरवा रेफरल अस्पताल से रेफर कराने के बाद परिजनों ने घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…