परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के सुखराम यादव, उनकी पत्नी ज्ञानती देवी व पुत्र दीपक यादव, दुखी यादव शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से राधिका देवी, अखिलेश शर्मा और मिथिलेश शर्मा घायल हैं. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. इधर रामपुर गांव में भूमि के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए.
घायलों में वीरेंद्र यादव, हरेंद्र यादव और नितेश यादव शामिल है. इसी तरह गंगपुर सिसवन में भागर गांव निवासी बुलेट राम सब्जी खरीदने आया था. पूर्व के विवाद में कुछ लोगों ने उसे घेर कर पीट दिया. इन सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. इधर घायलों ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन मिली है. मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…