परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय स्थित नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत की बैठक मुख्य पार्षद राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में 2023-24 का आम बजट पेश किया गया। इस दौरान विभिन्न मद में करीब 39 करोड़ बजट पारित किया गया। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी परवेज अख्तर ने बताया कि नगर पंचायत की पहली बैठक में जो योजनाएं सभी पार्षद द्वारा लाई गई थी उसके अनुसार अन्य भी अति आवश्यक योजनाओं को शामिल कर एक अनुमानित लागत के आधार पर बजट का निर्धारण किया गया है। साथ ही कर निर्धारण की भी एक मोटा-मोटी खाका तैयार की गई है।
मकान कर समेत अन्य करों का भी निर्धारण किया गया। चूंकि नए नगर पंचायत बनने के कारण सभी कर निर्धारण जैसे स्टैंड, मेला, बाजार, सैरात या अन्य जो कर लेने की श्रेणी में आता है, उन सभी स्थानों पर एक अनुमानित कर का निर्धारण किया गया है। साथ ही अन्य योजनाओं पर भी विचार पूर्वक कार्य करने की योजना है। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद पूनम देवी, पार्षद निर्भय कुमार शुक्ल, दिलीप सिंह, संध्या कुमारी, इंद्रा देवी, उर्मिला देवी, शिवानंद पांडेय समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…