गुठनी: शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सामान राख

  • दुकान खुलने के बाद दुकानदार को हुई जानकारी
  • दुकान में रखा अनाज, नकदी व सामान हुआ राख

परवेज अख्तर/सिवान: जतौर बाजार में सोमवार की सुबह दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपए का सामान राख हो गया। इस संबंध में पीड़ित थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी वर्मा गुप्ता का कहना है कि वह रविवार की देर रात तक दुकान में अनाज पीसकर वापस घर चला गया। जब वह सुबह आया तो देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। उसने आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने जब दुकान खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। उनका कहना था कि दुकान के अंदर रखे अनाज, नगद, टेबल, कुर्सी व सामान राख हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर लगे बिजली कनेक्शन को जेई व पुलिस से कहकर कटवाया गया।

उसके बाद लोगों ने आग पर कीचड़, बालू, मिट्टी, पानी डाल किसी तरह से काबू पाया। वहीं ग्रामीणों ने बचे हुए कुछ सामान को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह, एएसआई जयलाल राम व एएसआई शिवमंगल पासवान ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस का कहना था कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। पीड़ित दुकानदार की तरफ से पुलिस को अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। वहीं सीओ शंभूनाथ राम का कहना था कि पीड़ित की तरफ से मिले आवेदन के बाद जांच की जाएगी और उस पर सरकारी सहायता देने पर विचार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026