परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय बाजार में रविवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान में घुस कर दुकान में रखे आठ हजार रुपये नगद समेत कीमती सामान की चोरी कर ली। चोर छत से सीढ़ियों से उतर कर दुकान के अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। दुकानदार बासुकीनाथ ने बताया कि प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान समय से बंद कर घर चला गया। सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान में रखा कीमती सामान व आठ हजार रुपए की चोरी हो गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी को देखा गया तो उसमें चोरी की घटना व चोरी कर रहे चोर की तस्वीर कैद हो गई है। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दुकान पर पहुंच सीसीटीवी में कैद चोर की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…