गुठनी: अगलगी में गुमटी नुमा दुकान जलकर राख

  • आग के कारणों का नहीं चल पाया है पता
  • पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव में बुधवार की देर रात अगलगी में गुमटीनुमा दुकान राख हो गयी। इस संबंध में डरैला गांव निवासी पीड़ित दुकानदार प्रभु गुप्ता का कहना था कि बुधवार को वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। लोगों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब वह गुरुवार की सुबह बाजार में चाय पीने के लिए आए। वहां मौजूद लोगों ने दुकानदार प्रभु गुप्ता को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बदहवास हालत में पहुंचे दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना था कि दुकान के अंदर रखे सामान, नगदी, कपड़े, कागजात समेत 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों का कहना था कि आग किन कारणों से लगी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं शरारती तत्वों द्वारा तो इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह ने घटना की गंभीरता से जांच की व पीड़ित दुकानदार प्रभु गुप्ता से भी पूछताछ की। इधर सीओ शंभूनाथ राम का कहना है कि पीड़ित परिवार के आवेदन के बाद मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026