बड़हरिया: पूजा करने जा रहे वृद्ध की वाहन के धक्के से मौत

  • मृत वृद्ध के परिजनों ने बताया कि रोजाना सुबह बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर टहलने के बाद पूजा करने जाते थे
  • वृद्ध की मौत के बाद गांव में पसर गया मातमी सन्नाटा
  • परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही थीं
  • 05 बजे यमुनागढ़ मंदिर में पैदल पूजा करने जा रहा था
  • 02 पुत्र राजू यादव 40 वर्ष व संजय यादव 30 वर्ष हैं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग के यमुनागढ़ देवी मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक सुरहियां गांव के स्व. फुलेना यादव का 65 वर्षीय पुत्र राजबल्लभ यादव था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सुबह 5 बजे यमुनागढ़ देवी मंदिर में पैदल पूजा करने जा रहा था। तभी, दुर्घटना का शिकार हो गया। परिजनों ने बताया कि रोजाना सुबह बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर टहलने जाते थे। इसके बाद यमुनागढ़ देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने बाद घर लौटते थे। यमुनागढ़ के पास टहल रहे लोगों ने सड़क के किनारे मृत अवस्था में देख इसकी सूचना मृतक के गांव के भोज यादव को दी। जिसके बाद परिजन सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने पहुंचकर शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा वहां मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही थीं। मृतक की पत्नी की मौत तीन वर्ष पहले हो चुकी है। उसे दो पुत्र राजू यादव 40 वर्ष व संजय यादव 30 वर्ष हैं। जो घर पर रखकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक कोलकाता के मानिकपुर चटकल कंपनी में काम करते थे कुछ वर्ष पहले रिटायर्ड हुए थे। जाड़े के महीने में अधिक ठंड व कुहासा बढ़ने से आये दिन सड़क हादसे में बढ़ोतरी हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कुहासा अधिक होने के कारण ऐसी घटना घटी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग

अज्ञात वाहन के धक्का से हुई वृद्ध की मौत को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर छोटे-बड़े वाहन काफी तेजी से चलाए जा रहे हैं। आए दिन सड़क पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इसके पहले अनेकों बार उस जगह इस तरह की घटनाएं हुई हैं। ग्रामीण विपिन शर्मा, रामबाबू यादव, भोज यादव, सन्तोष पंडित, डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के परिवार की स्थिति दयनीय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।

बड़े पुत्र ने दर्ज कराई एफआईआर

अज्ञात वाहन के धक्का मारने से पिता की मौत को लेकर मृतक के बड़े पुत्र राजू यादव ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने कहा है कि उसके पिता सुबह में सीवान-बड़हरिया मेन सड़क पर टहलने व पूजा करने गए हुए थे। तभी किसी अज्ञात अनियन्त्रित वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया की समय के अनुसार सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान की जा रही है। जल्द वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024