परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के आधा दर्जन जगहों पर मादक पदार्थों की हो रही खुलेआम बिक्री से युवा पीढ़ी इसके सेवन के आदि हो रहे हैं। वहीं युवाओं में बढ़ रहे मादक पदार्थ के सेवन से सामाजिक बुराइयां फैलने की उम्मीद है जबकि मादक पदार्थों के सेवन करने से आए दिन छोटी- छोटी आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। प्रखंड के मटिकोड़वा, योगियाडीह, गुठनी चौराहा, सरेया, गोहरुआ में आज भी खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है जिससे स्थानीय पुलिस पूरी तरह अनभिज्ञ है।
मादक पदार्थों के सेवन में युवा इतने तल्लीन हैं कि चाय दुकान, सरकारी इमारत, नदी इलाकों के बंधे, सुनसान जगहों, स्कूल, बगीचे में इसके सेवन करते पाए जाते हैं। बावजूद पुलिस इनसे जुड़े कारोबारियों और लोगों पर कार्रवाई करने से कतराती है। वहीं युवाओं के साथ मासूम भी मादक पदार्थों के सेवन का शिकार हो रहे हैं। थानाअध्यक्ष अभिमन्यु कुमार का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। विगत दो महीनों में इससे जुड़े आधा दर्जन धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…