मैरवा: स्टेशन चौक पर फागिंग के दौरान नोकझोंक

परवेज अख्तर/सिवान: डेंगू से बचाव को लेकर नगर पंचायत के द्वारा विभिन्न वार्डों में फागिंग कराया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार की रात स्टेशन चौक के निकट फागिंग के दौरान वाहन चालक के साथ स्थानीय लोगों के साथ नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि किसी ने कूड़े कचरे की जगह पर फागिंग करने का अनुरोध किया। इस पर फागिंग वाहन चालक ने इन्कार कर दिया और वाहन को बंद कर दिया। इससे स्थानीय लोग नाराज हो गए। इस पर दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। देखते-देखते मामला बिगड़ गया।

इसकी सूचना नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और मैरवा पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में नगर पंचायत के कुछ कर्मी और थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। स्थानीय लोगों ने फागिंग चालक पर मनमानी का आरोप लगाया है और कहा है कि जिस तरह फागिंग होनी चाहिए नहीं हो रही है। जहां गंदगी अधिक है उसे अनदेखी की जा रही है। इससे मैरवा में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026