गुठनी: जुए व मादक पदार्थों के विक्रय का केंद्र बना गुठनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के कई गांवों में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है, इसमें यूपी के सटे कई थाना क्षेत्र के शरारती तत्व शामिल होते हैं। इस धंधा को खत्म करने के लिए स्थानीय युवाओं व महिलाओं ने कई बार विरोध किया व इसके खिलाफ अभियान भी चलाया, लेकिन स्थानीय पुलिस की उदासीनता के कारण इस पर कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि जुआ खेलने के लिए यूपी के बनकटा, लार, सलेमपुर, बलिया, चूड़ियां, भाटपार, भागलपुर सहित कई जगहों से जुआड़ी आते हैं और जुआ खेला जाता है।

इतना ही नहीं वहां शराब सहित सभी मादक पदार्थों की बिक्री होती है। ग्रामीणों ने पुलिस पर उक्त लोगों से मिलीभगत का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पुलिस की मिलीभगत यह संभव नहीं है। यदि पुलिस सक्रिय रहती तो यहां जुए का खेल तथा शराब व मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होती। ग्रामीणों की माने थाना से महज कुछ दूरी पर ही प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री होती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि ऐसी गतिविधियों की सूचना मिल रही है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026