परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा गोला बाजार स्थित एक किराना दुकान का दरवाजा तोड़ चोरों ने 25 हजार रुपये समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना को दी। घटना बुधवार की रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि अरंडा हौली मोहल्ला निवासी अजय कुमार गुप्ता अरंडा गोला बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं।
वे बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे तभी चोरों ने दुकान के छत के ऊपर चढ़ सीढ़ी रूम का दरवाजा दुकान में प्रवेश कर 25 हजार रुपये नकद एवं पांच हजार का तेल, रिफाइन समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। दुकानदार गुरुवार की सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान में सामान बिखरा देख आश्चर्य में पड़ गए। जब जांच की तो गल्ले से 25 हजार रुपये गायब थे और सरसों तेल, रिफाइन व अन्य सामान गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना थाना को दी। दुकान मालिक ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…