परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को महावीरी अखाड़ा का मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान जय श्रीराम एवं जय बजरंग बली के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। वहीं आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में लगे मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की। इस दौरान भगवान महावीर समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ संजय कुमार, सीओ शंभूनाथ राम, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ गश्त करते देखे गए। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि ने भी मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग किया। मेले में काफी संख्या में हाथी-घोड़े मेला की शोभा बढ़ा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…