गुठनी: सृष्टि का 37 नेशनल गेम्स में रेफरी पद पर चयन होने से खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के मैरिटार निवासी सृष्टि सिंह का गोवा में होने वाले 37वें नेशनल गेम्स में रेफरी की भूमिका में चयन हुआ है। यह जानकारी देते हुए सृष्टि सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलने वाले नेशनल गेम्स में सीनियर (पुरुष और महिला) जूनियर (पुरुष और महिला) और युवा (लड़के और लड़कियों) में उनका रेफरी के लिए चयन किया गया है। इसके पूर्व राष्ट्रमंडल 2010 में शामिल रही थी जबकि 11 से 16 जुलाई को हुए राष्ट्रमंडल खेल में भी वह रेफरी की भूमिका निभा चुकी है। उन्होंने 2008 के जूनियर राष्ट्रमंडल खेल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।

ज्ञात हो कि सृष्टि सिंह मैरिटार निवासी पूर्व मुखिया विंध्याचल सिंह और पैक्स अध्यक्षा शीला देवी की पुत्री है। वह भारोत्तोलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्जनों मेडल भारतीय टीम के लिए हासिल कर चुकी है। रेफरी की भूमिका में सृष्टि सिंह का यह तीसरा मौका है। इसके पहले भी उन्होंने इस जिम्मेवारी को सफलतापूर्वक निर्वहन किया था। सृष्टि सिंह के चयन को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीण धर्मनाथ सिंह, चंद्रशेखर राय, उदय राम, नीरज कुमार, रामजी सिंह, डा. मुकुल वर्मा, मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, सरपंच राजेश कुमार प्रजापति समेत दर्जनों लोगों ने सृष्टि सिंह को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026