गुठनी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा आम लोग शामिल हुए। इस मौके पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की शुभकामनाएंं दी गईं। इस मौके पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति दी गई।
पारंपरिक होली गीतों पर श्रोता झूमते नजर आए। बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ शंभूनाथ राम, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने रंगोत्सव को आपसी सामंजस्य के साथ खुशी व उमंग के माहौल में मनाने की निमित्त आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को सकारात्मक कार्य बताया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में खाने की व्यवस्था के अलावा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने व मिठाई खिलाकर शुभ होली की कामना की गई। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…