परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के सिसवां कला पंचायत के मखनुपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन का सौंदर्यीकरण व मरम्मत कार्य का उद्धाटन जिला पार्षद ब्रजेश सिंह ने शुक्रवार को किया। इस मौके पर आचार्य जयशंकर दुबे ने पूजा अर्चना कराई। जिला पार्षद ने बताया कि यह सौंदर्यीकरण कार्य षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत छह लाख एक हजार 650 रुपये की लागत से किया गया।
सामुदायिक भवन का सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य होने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच विजयकांत सिंह, समाजसेवी राज बहादुर सिंह, संजय सिंह, कन्हैया सिंह, रामाजी राय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…