गुठनी: पीएचसी में डॉक्टर ने कराया युवती का मेडिकल चेकअप

  • स्थानीय पीएचसी में जांच का कोई प्रावधान नहीं है
  • कोई भी लिखित शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है

परवेज अख्तर/सिवान: एक युवती का मेडिकल जांच पीएचसी के डॉक्टरों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर कराया गया है। हालांकि किसी भी महिला के साथ हुए यौनाचार की घटना के बाद उसकी मेडिकल जांच पुलिस अभिरक्षा में उसकी सहमति से सदर अस्पताल में होता है। इसका पीएचसी में जांच करने का कोई प्रावधान नहीं है। बावजूद शुक्रवार को पीएचसी में महिला स्वास्थकर्मियों ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल चेकअप किया। बिना किसी सक्षम पदाधिकारी के निर्देश के उसका स्वाग टेस्ट के लिए भी भेज दिया। घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान कर्मियों ने आनन-फानन में पीड़ित परिवार से स्वाग सैम्पल लेकर सदर अस्पताल भेजवाया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है तो किस आधार पर उसका मेडकिल चेकअप किया गया। परिजनों ने भी किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मैरवा प्रभाग के इंस्पेक्टर मनीष कुमार साह, प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह, एएसआई मोहन पासवान, एएसआई जयलाल राम ने जांच शुरू कर दी और पीएचसी में जाकर घटना की जानकारी ली।

क्या कहते हैं चिकित्सक प्रभारी

पीएचसी के एमओआईसी डॉ. शब्बीर अख्तर का कहना है कि मेडिकल जांच की कोई व्यवस्था हमारे यहां नहीं है और नहीं ऐसी जांच यहां होती है। अगर पीड़ित किशोरी की जांच हुई है तो संबंधित चिकित्सक व कर्मियों से शोकॉज किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026