परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी में शराब पीने से हुई मौत के बाद निकटवर्ती थानों की पुलिस के साथ-साथ उत्पाद विभाग की पुलिस भी काफी सक्रिय दिख रही है। शनिवार को दिनभर पुलिस दियारा में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करती रही। असांव थाना के उड़ियानपुर व दरौली के डुमरहर दियारा में छापेमारी की। पुलिस ने दियारा में चल रही देसी महुआ शराब निर्माण से संबंधित कई अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि पूरे दिन चले सघन छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में शराब निर्माण से संबंधित कच्ची सामग्री और उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया है। हालांकि अवैध शराब निर्माण में संलिप्त किसी भी शराब धंधेबाज को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। शराब निर्माण व्यवसाय से जुड़े धंधेबाज पुलिस की आहट पाते ही दियारा क्षेत्र से भागने में सफल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…