गुठनी: विद्युत विभाग की लापरवाही व शार्ट सर्किट से घट रही अगलगी की घटनाएं

लगातार अगलगी की घटना के बाद नहीं हो रहा सुधार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी थाना क्षेत्र के बहेलिया, भगवानपुर, बेलौर, सेमाटार समेत कई गांवों में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन तार टूटकर गिरना एवं शार्ट सर्किट से अगलगी की घटनाएं घट रही हैं। इस कारण कई लोगों के घर तो कई लोगों के खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो जा रही है। इसके बावजूद विद्युत विभाग की नींद नहीं खुल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह विद्युत तार ढीला होने के कारण तेज हवा में स्पार्क करता रहा है। वहीं शार्ट सर्किट से उसमें से निकली चिंगारी से अगलगी की घटना घट जाती है।

यदि विभाग इन सभी तारों को चुस्त-दुरुस्त करा दे तो इस पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में गुठनी पावर हाउस द्वारा सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहती है, लेकिन 11 हजार और 33 हजार वोल्टेज की सप्लाई चालू रहती है, जिससे तेज पछुवा हवा चलने व भीषण गर्मी के कारण नंगे तारों में घर्षण होता है। इस कारण चिंगारी निकलने से आग लग जाती है। इस संबंध में जेई योगेश कुमार ने बताया कि गुठनी से पावर सप्लाई तेज हवा के कारण बंद कर दी जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026