✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन थाना क्षेत्र के नंदा मुंडा गांव में शुक्रवार की शाम पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर 18 हजार रुपये नकद एवं सोने की चेन छीन ली। घायल को इलाज सिसन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में पीड़ित राजबल्लभ सिंह ने सिसवन थाने को सूचना दी है। उसने आरोप लगाया है कि वे शुक्रवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी पड़ोसी अनिल सिंह, अमित सिंह और सुमित सिंह हाकी स्टिक और लोहे की राड से लैस होकर आकर मारपीट कर घायल कर दिए तथा मेरे पास से 18 हजार रुपये नकद एवं सोने की चेन छीन ली। इस संबंध में पीड़ित राजबल्लभ सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही अनिल सिंह, अमित सिंह और सुमित सिंह को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…