परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के करदासपुर गांव में मंगलवार की शाम नहर में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान करदासपुर निवासी शिवजी यादव के पुत्र अमित कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमित कुमार यादव मंगलवार की शाम घर के समीप नहर किनारे खेलने गया था। इस दौरान वह नहर में डूब गया।
जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो स्वजन उसकी खोजबीन शुरू किए। इस दौरान नहर में बेहोशी की हालत में मिला। स्वजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव का दाह संस्कार कर दिए। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…