हसनपुरा: पीसीसी सड़क निर्माण कार्य करा रहे मुंशी पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के महुअल महाल में बुधवार को पीसीसी सड़क निर्माण कार्य करा रहे मुंशी पर रंगदारी को ले बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया, हालांकि मुंशी बाल-बाल बच गए। इस मामले में सारण के एकमा थाना के एकड़ीपुर निवासी मुंशी छोटू शर्मा ने एमएच नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के क्रम में मौके से एक खोखा बरामद किया। पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि बुधवार को मैं महुआ महाल कारगिल पथ में पीसीसी ढलाई करा रहा था। तभी अचानक दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश पहुंचे और कार्य रोकने को कहा। जब मैंने ढलाई कार्य को नहीं रोका तो अज्ञात बदमाशों ने मेरे ऊपर पिस्टल से फायरिंग कर दी।

इसमें मैं बाल-बाल बच गया। इसी घटना को देखकर ग्रामीणों ने इकट्ठा हुए। तभी बदमाश धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। बदमाशों ने ठेकेदार से बात करने के लिए कहा और बात नहीं करने पर काम बंद करने की धमकी दी। मैंने इसकी सूचना एमएच नगर थाना को दी, जहां पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच की। हालांकि इसके पूर्व में ठेकेदार बच्चा सिंह के भाई के चिमनी पर जाकर मारपीट और पिस्टल से डराया धमकाया गया था। बच्चा सिंह के वाहट्सएप पर फोन कर धमकी देते हुए रुपये की मांग की गई थी। धमकी देने वाले ने अपना नाम चंदन सिंह उर्फ टाइगर सिंह बताया था जो सारण के रसूलपुर का रहने वाला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026