गुठनी: प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में होने वाले शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा को ले मंगलवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर गुठनी- मैरवा मुख्य मार्ग होते हुए ग्यासपुर स्थित सरयू नदी तट पहुंची जहां गंगा पूजन के बाद कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची जहां आचार्य पंडित दुर्गेश कुमार चौबे ने वैदिक मंत्रों के साथ महायज्ञ आरंभ कराया। कलश यात्रा के दौरान जतौर बाजार में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भक्ति गीत एवं जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया।

आचार्य चौबे ने बताया कि मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। महायज्ञ यह महायज्ञ पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन पूजा, अर्चना आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। महायज्ञ की पूर्णाहुति 18 फरवरी को होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से भीम चौधरी, संत बालक दास महाराज, राम आसरे यादव, गुलाब यादव, रामप्यार यादव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024