सिवान: तीन माह से वेतन नहीं मिलने से सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: तीन माह से वेतन बकाया होने से नाराज सफाईकर्मियों ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी व नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी शाहबाज खान को सौंपा। साथ ही कहा कि अगर वेतन नहीं मिला तो आंदोलन को बाध्य होंगे। नगर परिषद के कर्मियों ने मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गोंड के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया की इस महंगाई में जहां सफाई कर्मियों का वेतन बहुत कम है, वही तीन माह होने जा रहा है और अभी तक कर्मियों का वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे कर्मी और उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है।

वहीं नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद जेपी गुप्ता ने कर्मियो के आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि वित्तीय प्रभार नही होने से कर्मियों का बकाया वेतन नही मिल पा रहा है, जो काफी दुखद है। कहा कि जिलाधिकारी को चाहिए कि जल्द से जल्द विभाग में चिट्ठी भेजकर समस्या का समाधान निकालनी चाहिए। मौके पर जफर अली, प्रदीप बासफोर, कल्लू बासफोर, संजय रावत, शत्रुध्न बासफोर, राकेश विकास, अभय सहित नगर परिषद के तमाम कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026