गुठनी के मजदूर की रायपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, नाले से शव बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के एक मजदूर की मौत गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। उसका शव रायपुर के सिलतारा के पास गहरे नाले से गुरुवार की देर शाम बरामद किया गया। मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के मैरिटार निवासी धर्मदेव प्रसाद के पुत्र जयप्रकाश प्रसाद के रूप में हुई है।स्वजनों के अनुसार जयप्रकाश प्रसाद रायपुर (छत्तीसगढ़) के सिलतारा स्थित आरती स्पंज एंड पावर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। वह गुरुवार की शाम अपने साथियों से आवास पर जाने की बात कह कंपनी से निकला था, लेकिन देर रात वह कमरे पर नहीं पहुंचा।

उसके कमरे पर नहीं पहुंचने पर उसके पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके स्वजन एवं धरसीवा थाना को दी। धरसीवा थाना के टीएसआइ एसके साहू ने जांच के दौरान उसका शव सिलतारा के समीप एक नाले से बरामद किया। मृतक के जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर इसकी सूचना मृतक के स्वजन को दी। पुलिस का कहना है कि मृतक शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं हैं। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

मौत के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल:

थाना क्षेत्र के मैरिटार निवासी जयप्रकाश प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्वजनों के राेने से गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों की माने तो जयप्रकाश प्रसाद परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह घर की माली हालत को देखकर कमाने चला गया था। स्वजनों ने कहा कि वह अपने परिवार के विकास को लेकर काफी आशांवित रहता था। उसके परिवार में उसकी मां शोभा देवी के अलावा दो भाई संजय प्रसाद और धनंजय प्रसाद शामिल हैं। उसकी मां उसे बार-बार याद करके बेहोश हो जा रही थी। आसपास की महिलाएं उसे किसी तरह संभाल रही थी। स्वजनों को ढाढ़स बंधाने के लिए दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। स्वजन व ग्रामीण शव का आने का इंतजार कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026