सिवान के भटवालिया में मवेशी व्यवसायी को लूट के बाद गोली मारने वाले बदमाशों की हुई पहचान

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया शिव मंदिर समीप में गुरुवार की अलसुबह चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने छपरा के रौजा मेला में जाने के दौरान मवेशी व्यवसायी गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी नंदलाल यादव उर्फ नंदू यादव की पशु लदी पिकअप लूट ली थी और पकड़े जाने के डर से व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर फरार हो गए थे। इस मामले में शुक्रवार की देर शाम तक स्वजनों ने थाना में आवेदन नहीं दिया था।

वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान कर ली है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में टीम जुटी है। हालांकि देर शाम तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस ने तीन से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घायल का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। उसकी वजह से शुक्रवार को भी स्वजनों ने आवेदन नहीं दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026