गुठनी: स्कॉर्पियो से लायी जा रही शराब बरामद

  • दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
  • एक कट्टा और तीन गोली बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के टेकनिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो में लायी जा रही शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की यूपी के रास्ते बिहार में शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने दो टीमों को तैनात कर दिया। जिसके बाद यूपी के बनकटा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो से पुलिस ने 213 लीटर अंग्रेजी शराब व उसमें सवार दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना था कि गिरफ्तार लोगों में डरैला गांव निवासी गोविंद कुमार व यूपी के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बनकटा अमेठिया निवासी डब्ल्यू सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा व तीन गोली भी बरामद की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर इसमें शामिल दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेलौर बाजार के समीप मादक पदार्थ के साथ जीरादेई थाना क्षेत्र के भैंसाखाल गांव निवासी मुकेश यादव व मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी अमित तिवारी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने उन्नीस हजार रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026