✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाने की टीम ने बलिया (उत्तर प्रदेश) के रेवती में शुक्रवार की रात छापेमारी कर प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का कुछ माह पूर्व इंटरनेट मीडिया से एक युवक से प्यार हो गया था। इस दौरान युवक-युवती एक-दूसरे से मिले और दोनों घर से फरार हो गए थे। इस मामले में युवती की मां ने पांच सितंबर को थाना में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी कराई थी।
आवेदन में 24 अगस्त को पुत्री का अपहरण अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर लेने का आरोप लगाया था तथा एक मोबाइल नंबर से बात करने की बात कही थी। पुलिस उक्त मोबाइल नंबर के माध्यम से बलिया (उत्तर प्रदेश) के रेवती से प्रेमी के घर छापेमारी कर प्रेमी-प्रेमिका को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। दोनों प्रेमी-प्रेमिका की बरामदगी की सूचना लड़की की मां को भी दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार प्रेमी का नाम गोलू पासवान है। इन दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार हुआ था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…