परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के सोहागरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर (कुटी) के पुजारी गोपीनाथ महाराज के शिष्य महंत राधाकांत महाराज का निधन हो गया। उन्होंने 106 की आयु में अपना शरीर को त्याग दिया। उनके शरीर त्यागने से क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग संत (साधु ) का अंत हो गया। उनके द्वारा शरीर त्यागने पर दूर-दूर से काफी संख्या में साधु-संत पहुंचे और उनका चरण वंदन व नमन किए।
उनका पार्थिव शरीर आम लोगों के दर्शनार्थ राम जानकी मंदिर परिसर सोहागरा में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को यूपी के चनुकी अवस्थित पवित्र छोटी गंडकी नदी किनारे मुक्तिधाम पर किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को उनके पूर्व के कथनानुसार समाधि की जगह दाह संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…