गुठनी/मैरवा: सोहगरा धाम पहुंचे पर्यटन मंत्री, मंदिर परिसर का किया अवलोकन

परवेज अख्तर/सिवान: बाबा हंसनाथ की नगरी सोहगरा शिवधाम में शनिवार को पर्यटन मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री रामायण प्रसाद ने पहुच कर मंदिर क्षेत्र का अवलोकन किया तथा स्थानीय लोगों से मंदिर के संदर्भ में जानकारी हाशिल की. मंत्री ने पौराणिक नगरी सोहगरा शिवधाम क्षेत्र की सारी जानकारी लेने के बाद क्षेत्रीय लोगों से कहा की हम इसपर अध्ययन करेंगे और हर संभव विकास पर जोर देंगे. कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉक डाउन के तहत मंदिर वंद के कारण वे गर्भगृह में विधिवत पूजा अर्चना नहीं कर सके और शिवलिंग का दर्शन कर मंदिर के संबंध में लोगों से जानकारी लेने लगे. बाबा हंसनाथ सेवा समिति द्वारा बनाये गये मंच पर बैठ सभी जानकारी एकत्र किया तथा ग्रामीणों के आग्रह पर मंदिर को पोखरे का निरीक्षण किया.

ग्रामीणों ने उन्हें मंदिर के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी. सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर व पौराणिक शिवलिंग के छायाकृति का मोमेंटो बनवाकर मंत्री को भेंट किया. समिति के तरफ से मिनहाज सोहाग्रवि, डॉ आरबी सिंह, सुरेंद्र चौहान सहित अन्य ने मंदिर के संबंध में मंत्री को बताया कि तत्कालीन विधायक रामायण मांझी ने सदन में सोहगरा शिवधाम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग उठायी थी और उनके सवाल पर सरकार ने जिला से बहुत सारे तथ्य मांगे थे जो ससमय भेजा गया था. बाद में वर्तमान विधायक ने भी सवाल उठाया था.

चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक मान्य तिलक इंटर कालेज के मैदान में मंदिर को पर्यटन स्थान बनाने के संदर्भ में कहा था. सोहगरा निवासी पूर्व बीडीसी सुधीर कुमार सिंह ने मंदिर के पोखरे के संदर्भ में बहुत जानकारियां उपलब्ध करवायी. इस मौके पर भाजपा जदयू के दर्जनों कार्यकर्ताओं के अलावा बीडीओ धीरज कुमार दुबे, सीओ शम्भूनाथ राम, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. इससे पूर्व पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने मैरवा स्थित बाबा हरिराम ब्रहम स्थान पहुँच कर वहां सरोवर का अवलोकन किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026