बसंतपुर: साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर मुख्यालय के उप डाकघर की एक महिला उपभोक्ता साइबर ठगी की शिकार हो गई है. साइबर ठगों ने महिला के खाते से कई ट्रांजेक्शन कर चार लाख पच्चास हजार नौ सौ अठ्ठासी रुपये उड़ा लिए व इसकी भनक तक पीड़ित महिला को लगने नहीं दी. पीड़ित महिला लकड़ी नबीगंज ओपी के अखिलेश उपाध्याय की पत्नी रिंकी देवी बताई जाती है. पीड़ित महिला ने मामले में गुरुवार को बसंतपुर थाना में कांड संख्या 278/ 21 दर्ज कराई है. बयान में कहा है की मेरा मुख्यालय के उप डाकघर में बचत खाता संख्या 010000933585 व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सीवान में खाता संख्या 010010314569 है, जो एक-दूसरे से लिंक है. उप डाकघर के खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल 9801157347 पर 4 जुलाई को तीन लाख की निकासी का मैसेज आने पर एकाउंट चेक कराया तो होश उड़ गए.

घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए अगले दिन ही सीवान पोस्ट ऑफिस पहुंच एकाउंट का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला की मेरे खाते से यूपीआई ट्रांजेक्शन कर दो हजार रुपये, एक रुपया व एक लाख सैंतालीस हजार नौ सौ बासठ रुपये की निकासी कर खाता संख्या 041310009652 में 29 जून को भेजी गई है. पुनः 30 जून को उसी खाते में एक लाख इक्यावन हजार व एक जुलाई को खाता संख्या 009210002134 में डेढ़ लाख रुपये मेरे खाते से ट्रांसफर किये गए है. स्टेटमेंट से पता चला की मेरे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता में रजिस्टर्ड कराये गए मोबाइल 6207827848 को हटा कर दूसरा मोबाइल 7390044360 को रजिस्टर्ड कर दिया गया है. जो मेरा मोबाइल नहीं है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उपरोक्त दो खातों के धारकों की पहचान करने में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026