गुठनी: आपराधिक घटनाओं के विरोध में माले ने किया थाने का घेराव

  • आरोपित को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की मांग
  • पासपोर्ट, वाहन चेकिंग व पुलिस की मनमानी पर आक्रेाश

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ थाने का घेराव किया। माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में जमा होकर पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इसका नेतृत्व माले नेत्री सोहिल गुप्ता ने किया। माले नेताओ ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। सोहिला गुप्ता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि फ्लोर में मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपित को स्पीडी ट्रायल के तहत फांसी की सजा दी जाय। उन्होंने थानाध्यक्ष के समक्ष स्पष्ट कहा कि पासपोर्ट इंक्वायरी में पैसा, वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली और पुलिस की मनमानी से आम लोग त्रस्त हो गए हैं।

उनका आरोप था कि पुलिस किसी भी मामले में पैसा लिए बैगर कोई काम नहीं करती है। उन्होंने जिले से वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग की। थानाध्यक्ष द्वारा सभी मामलों के त्वरित निष्पादन के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। इस दौरान माले नेताओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व जुर्म के खिलाफ असंतोष जाहिर किया और इसमें शामिल आरोपितों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। मौके पर रविन्द्र पासवान, नमीलाल पासवान, जयराम यादव, विन्दा देवी, सलहंती देवी, शेषनाथ राम, इंद्रजीत कुशवाहा, रामप्रवेश मांझी, कुंवर जी विश्वकर्मा व राज चौहान थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026