Categories: Maharajganj News

महाराजगंज दोहरे हत्याकांड में हवा में तीर चला रही पुलिस

  • एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जिले में महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के समीप पांच अगस्त को दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस अपनी नाकामयाबी छिपाने को लेकर अबतक एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बावजूद इसके हाथ कुछ नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ हवा में ही तीर चला रही पुलिस इस घटना को जल्द सुलझा लेने का भी दावा कर रही है। इधर कई दिन बीत जाने के बाद भी इस दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं होने से जिले के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि अचानक हुई वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था।

इधर वारदात की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन ने बदमाशों को पकड़ने को लेकर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी थी। बावजूद सफलता हाथ नहीं लग सकी। और तो और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी अबतक पुलिस वारदात का कारणों का भी पता लगाने में असफल रही है। गौरतलब है कि पांच अगस्त के दिन में ही जिले के महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के समीप फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के दौरान कुल चार लोगों को गोलियां लगी थीं। इसमें दो लोगों अरमान मंसूरी व सुदामा यादव की मौत हो गई और दो लोग मनीष व अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026