परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी बाजार में एक किराना दुकान में गुरुवार की रात देर रात्रि शरारती तत्वों ने आग लगा दी जिससे गुमटी में रखे करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस मामले में पीड़ित ने थाना को सूचना देकर कार्रवाई की मांग। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में दुकान मालिक अमर सिंह ने बताया कि वे गुठनी बाजार में गुमटीनुमा दुकान में किराना की दुकान चलाते हैं।
वे गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर आए गए थे। आधी रात के बाद उनकी दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे वहां पहुंच आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दुकान में नहीं तो कोई बिजली का कनेक्शन है और ना ही कहीं से आग की कोई संभावना है। संभवत: शरारती तत्वों ने ही घटना को अंजाम दिया होगा। अंचल कार्यालय के सीआई तारकेश्वर गुप्ता घटनास्थल पर घटना का जायजा लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…