रघुनाथपुर: विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, 10 नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव में एक विवाहिता की मारपीट मौत के घाट उतारने एवं शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतका रंभा कुमारी के चाचा सिसवन थाना क्षेत्र साईंपुर निवासी लक्की कुमार यादव के बयान पर 10 लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लक्की कुमार यादव ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी भतीजी की शादी ढाई वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के कौसड़ निवासी संजय यादव के पुत्र पंकज यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले बार-बार दहेज में रुपया एवं गाड़ी की मांग करते थे और इसके लिए उसे मारपीट समेत अन्य तरह से प्रताड़ित करते थे।

इस दौरान 25 दिसंबर भतीजी के ससुराल वाले उसे मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसकी सूचना मिलते पर 26 दिसंबर को अपने भतीजी के ससुराल पहुंचा तो उसे घर ताला लगा हुआ था और स्वजन फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद किसी का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने भतीजी की हत्या कर शव गायब करने की आशंका व्यक्त करते हुए उसके पति समेत ससुराल के 10 लोगों को आरोपित किया है। मामले में थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024