परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती दरौली प्रखंडक्षेत्र के चकरी गांव स्थित सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम परिसर में 14 जून को ब्रह्मलीन मौनी महाराज की पांचवीं पुण्य तिथि मनाई जाएगी। योगाश्रम के वर्तमान महंथ रघुनाथ दास ने बताया कि उक्त अवसर पर विशाल भंडारा के साथ कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 13 जून से ही संगीतमय मानस पाठ शुरू होगा, जो पुण्यतिथि के दिन विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा।
बता दें कि गुठनी दरौली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित चकरी योगाश्रम ब्रह्मलीन मौनी महाराज द्वारा स्थापित है। यहां 118 भुजाधारी मां परांबा देवी की विशाल मूर्ति और 11 फुट 11 इंच ऊंचा भगवान रामेश्वरम का लिंग क्षेत्रवासियों के लिए आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर दूर दराज से श्रद्धालु और साधु संतों का जमावड़ा होगा। इस दौरान कन्याभोज, भंडारा व अन्य कार्यक्रम भी कराए जाएंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…