परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार पंचायत के साहिमपुर अकटही विद्यालय परिसर में मनरेगा योजना के तहत बिना अनुमति के मिट्टी भराई का कार्य कराने की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता रघुनाथपुर निवासी अरविंद कुमार तिवारी ने बीडीओ अशोक कुमार को आवेदन देकर की है।
उन्होंने आवेदन में कहा है कि पंचायत रोजगार सेवक द्वारा बिना अनुमति के मिट्टी भराई का कार्य कराया गया है। फर्जी तरीके से काम करा कर अवैध रूप से राशि की निकासी कर ली गई है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…