गुठनी: गेहूं बीज का कम आवंटन होने से किसानों में हाहाकार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में गेहूं बीज नहीं मिलने से किसान काफी परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा गेहूं बीज वितरण में धांधली की गई है। वहीं कृषि विभाग के पदाधिकारियों की मानें तो गुठनी प्रखंड का लक्ष्य पूर्ण हो गया है। यहां बीज वितरण का लक्ष्य 315 क्विंटल(787) बोरा रखा गया है। इसमें पहली बार 400 बोरे, दूसरी बार 129 बोरे और तीसरी बार 15 नवंबर को 258 बोरा गेहूं बीज का वितरण कर दिया गया है। बता दें कि गुठनी प्रखंड के सभी पंचायतों को मिलाकर करीब 40-45 हजार एकड़ भूमि में कृषि कार्य होता है। इसमें रजिस्टर्ड किसान जिन्हें पीएम किसान का अनुदान मिलता है, उनकी संख्या करीब 15 हजार है।

कुल मिलाकर यदि केवल रजिस्टर्ड किसानों को भी दो बोरी बीज दी जाए तो केवल गुठनी में 30 हजार बोरी बीज की आवश्यकता है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी से और बीज के लिए अनुरोध किया है, यदि उपलब्ध होगा तो वंचित किसानों के बीच बीज का वितरण किया जाएगा। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि बिहार राज्य बीज निगम द्वारा जितनी बीज जिला को मिली है उसी में सभी प्रखंडों को दिया गया है। सरकार मात्र 10 से 15 प्रतिशत किसानों को ही अनुदानित दर पर बीज दे पाती है, शेष किसान बाजार से ही बीज खरीद कर खेती करते हैं। इसमें पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर बीज वितरण किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026