परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। प्रखंड के किसान अनुदानित दर पर बीज लेने के लिए आनलाइन आवेदन कर रहे हैं। जब बीज लेने के लिए प्रखंड कार्यालय में पहुंच रहे हैं तब प्रखंड कार्यालय में बैठे पदाधिकारी व कर्मी बिना किसी हिचक के उन्हें सीधे महाराजगंज जाने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि बीज महाराजगंज ही मिल रहा है।
जब वे महाराजगंज पहुंचते हैं तो स्वयं को उपेक्षित महसूस करते हैं। इसमें कई वापस लौट जा रहे हैं। पूछे जाने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने बताया कि महाराजगंज की एजेंसी को अनुदानित दर पर बीज बांटने की स्वीकृति मिली है। पूर्व में दारौंदा की एक दुकान पर बीज उपलब्ध होती थी, लेकिन कई दिनों से बीज दारौंदा नहीं पहुंच रही है। इस कारण किसानों को महाराजगंज जाना पड़ा है। शीघ्र ही दारौंदा में बीज उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…