गुठनी: हंगामे के बीच हुई पंचायत समिति की बैठक

पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि एक-दूसरे लगाए आरोप-प्रत्यारोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह उर्फ लड्डू बाबू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर आरोप लगा अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे। कोई किसी की बात को सुनने को तैयार नहीं था। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी दोनों एक- दूसरे को मर्यादा में रहने और अनुशासनहीनता का आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे थे। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने सभी लोगों को शांतिपूर्वक सदन चलने का अनुरोध किया। इस दौरान विकास संबंधित कई मुद्दे पर चर्चा की गई।

बताया जाता है कि बैठक आरंभ होते ही बीडीसी रवींद्र पासवान ने राजस्व कर्मियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा अंचल कार्यालय में पदस्थापित सीआइ कृष्ण प्रसाद गुप्ता को बर्खास्त कराने की मांग की। वहीं चीताखाल पंचायत के बीडीसी विनीत नाथ तिवारी ने बीडीओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय या अंचल कार्यालय में जनप्रतिनिधि की बातों पर किसी पदाधिकारी का ध्यान नहीं रहता है, रिश्वतखोरी चरम पर है। बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि बैठक ठीक तरह शांतिपूर्ण माहौल में हुई है जिनकी जो समस्या है उसपर सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026