सिसवन: छोटू सिंह हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में 26 फरवरी की रात बदमाशों ने गांव के ही भरत सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव के ही सात लोगों को आरोपित किया है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपित को गिरफ्तार करने में असफल रहे। हत्यारे पुलिस गिरफ्तर से दूर हैं। हालांकि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। पुलिस आरोपितों तक पहुंचने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उस व्यक्ति के जरिए नामजद आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।

छोटू हत्याकांड में छोटू के पड़ोसी शालिग्राम सिंह, पंकज सिंह, मृत्युंजय सिंह सहित सात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस एफआइआर कर आरोपियों के ठिकाने के पता लगाने व उनकी गिरफ्तारी के लिए हाथ पैर चला रही है। हालांकि पुलिस को अभी विशेष सफलता हासिल नहीं हो पाई है। इसके लिए एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में सोमवार को सिसवन थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आरोपितों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई, लेकिन पुलिस ने उसका खुलासा नहीं किया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर पीएसआइ भरत प्रसाद ने कहा कि पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए स्वजनों एवं रिश्तेदारों का आना-जाना लगा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026