गुठनी: सरयू नदी का जलस्तर कम होने से लोगों ने ली राहत की सांस

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले में दक्षिणांचल से होकर गुजरने वाली सरयू नदी के जल स्तर में 24 घंटें में कुछ कमी आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार की सुबह दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 61.670 मीटर मापा गया, जबकि खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। विभाग के अनुसार 24 घंटे के अपेक्षा यहां जलस्तर में 10 सेंमी. कमी आई है। यहां रविवार को नदी का जल स्तर 61.77 मीटर था। वहीं सिसवन में सोमवार को सरयू नदी का जलस्तर 57.880 मीटर मापा गया। यहां सरयू के खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है और वह खतरे के निशान से 84 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। यहां 24 घंटे में दो सेंमी. की कमी आई है। विभाग के जेई रजनीश कुमार रवि ने बताया कि सरयू नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, लेकिन उसके जलस्तर में कमी होने से लोगों और विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी नवल किशोर भारती ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो जाएगा। वही तटबंधों पर बने दबाव भी धीरे-धीरे कम हो जाएंगे। अभी हालत पूरी तरह नियंत्रण में है।

जलजमाव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी :

नदी के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में भी पानी घुस गया,इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं कई जगहों में आने जाने वाली सड़कों पर भी पानी जमा हुआ है, इससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के खेतों में पानी जमने से उनके धान, मक्का, अरहर, सब्जी आदि की खेती बर्बाद हो रही है। वहीं दियरा क्षेत्र के लोग अपने स्वजन, सामान व पशुओं के साथ ऊंचे स्थल पर शरण लिए हुए हैं। बाढ़ से मुख्यतः बलुआ, तीरबलुआ, ग्यासपुर, खडौली, योगियाडीह, गुठनी पश्चिमी आदि गांव प्रभावित हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026