बड़हरिया: साइबर कैफे से नकद समेत पांच लाख की संपत्ति की चोरी, आक्रोशित दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया मुख्यालय के जामो रोड में थाना से महज दाे सौ मीटर दूर स्थित एक साइबर कैफे से रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने 70 हजार रुपये नकद एवं चार लाख 40 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। इसकी जानकारी सोमवार को हुई तो आसपास के दुकानदार आक्रोशित हो गए तथा पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन पर शिथिलता बरतने का आरोप लगा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ही भामोपाली शैलेश कुमार जामो रोड स्थित कृष्णा मार्केट में रिया साइबर कैफे का संचालन करते हैं। रविवार की देर शाम प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद घर चले गए थे तभी देर रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़ नकद 70 हजार समेत करीब पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। सोमवार की सुबह शैलेश कुमार अपने साइबर कैफे पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था।

जब वे दुकान में प्रवेश कर जांच किए तो उसमें से लैपटाप, आधार कार्ड बनाने की मशीन और 70 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों एवं थाने को दी। चोरी की घटना के बाद आसपास के दुकानदार एवं ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश फुट पड़ा और लोग पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। दुकानदार शीघ्र चोरों की पहचान कर गिरफ्तार करने एवं सामान बरामद करने मांग कर रहे थे। इस क्रम में दुकानदार सड़क जाम करने की योजना बना रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच की जानकारी ली तथा चोरों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद दुकान मालिक ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया घटना की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026