परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के गड़ेरिया में पीडीएस दुकान में कालाबाजारी की शिकायत दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपने बीडीसी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। उपभोक्ताओं का आरोप था कि डीलर द्वारा उन्हें निर्धारित वजन से कम राशन, तौल में गड़बड़ी, अधिक पैसा लेने, समय से राशन नहीं दिया जाता है। इस पर बीडीसी विनीत नाथ तिवारी, उप प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत राम समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मौके पर उक्त डीलर के दुकान पर पहुंच मामले की जांच की।
जनप्रतिनिधियों ने पीडीएस दुकानदार को चेतावनी देते हुए सुधार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से भी इस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल करने का अनुरोध किया। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोे. नेसार ने बताया कि इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…