परवेज अख्तर/सिवान: सीएमएस कंपनी के दो कस्टोडियन पर 16 लाख 31 हजार 500 रुपये गबन करने की शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। शाखा प्रबंधक ने अपने आवेदन में बताया कि सीएमएस कंपनी पूरे देश में सरकारी एवं गैर सरकारी बैंकों से राशि प्राप्त कर एटीएम में डालने का काम करती है। इसका हब सिवान में कार्यरत है। रूट संख्या तीन में कुल 34 एटीएम हैं। इसके लिए कस्टोडियन सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर निवासी दिपक कुमार एवं कस्टोडियन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा भेड़ियारी टोला निवासी विकास कुमार की प्रनिनियुक्ति की गई थी।
दोनों कस्टोडियन पांच महीने से कार्यरत थे। बताया कि 29 नवंबर के आडिट कराया गया तो सही पाया गया। दोनों कस्टोडियन को अचानक अपने ड्यूटी पर नहीं आने एवं मोबाइल बंद करने के कारण कंपनी को शक होने पर रूट संख्या तीन को 22 से 25 दिसंबर तक आडिट कराई गई। विभिन्न एटीएम से लगभग 16 लाख 31 हजार 500 रुपये का गबन पाया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…