परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के चीताखाल स्थित बाबा बालनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक नित्यानंद तिवारी ने बताया कि गेहूं या धान कि खेती के दौरान बोए जानेवाले बीजों का उपचार अनिवार्य कार्य है। बीजों के उपचार से बीज पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, जर्मिनेशन 97 प्रतिशत तक होता है।
साथ ही कीटनाशक का प्रयोग मिट्टी में बोआई से पूर्व करने पर बीज पर कीटों का प्रभाव नहीं पड़ता हैं। उसी तरह पौधा लगाने के पूर्व मिट्टी को भी उपचारित करना अनिवार्य है। पौधे के पत्तों पर दवाओं का समय-समय पर छिड़काव भी करना अनिवार्य है। इस मौके पर किसान समन्वयक अभिषेक कुमार, नित्यानंद तिवारी, अशोक कुमार यादव, दिलीप कुमार सिंह, मनोज कुमार रंजन, राजेश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…