परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी के निवास स्थान पर हुई। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन बीके सिंह ने किया। बैठक में सदस्यों ने महाराजगंज को जिला बनाने के लिए हर घर जा कर हस्ताक्षर अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया।
हस्ताक्षर अभियान में एक लाख लोगों का हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है। कैप्टन वीके सिंह ने कहा कि महाराजगंज जिला बनाने की लड़ाई को धार देने के लिए अब आमरण अनशन, बाजार बंद करने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, समिति के मार्कंडेय कुमार सिंह, सुप्रिया कुमारी, रामबाबू प्रसाद, हाजी अली इमाम आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…