परवेज अख्तर/सिवान: जिला परिषद सभागार में रविवार को बैठक आयोजित कर नगर पंचायत के जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया। इस दौरान मौजूद विभिन्न नगर पंचायतों के मुख्य पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से गुठनी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष, बसंतपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद अमित कुमार व गोपालपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद इमाम जाकिर को उपाध्यक्ष मनाेनित किया गया। वहीं बड़हरिया मुख्य पार्षद रुकसाना परवीन को कोषाध्यक्ष तथा हसनपुरा की मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता और आंदर की मुख्य पार्षद चंद्रावती देवी को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी के मनोनयन की घोषणा राज्य कार्यकारी के प्रदेश प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस दौरान अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार से मिलने वाले सुविधा और सहायता के लिए जिला संघ काम करेगा।
वहीं राजेश कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राजेश कुमार गुप्ता के चयन की घोषणा के बाद उनके आवास और पूरे नगर पंचायत में ढोल नगाड़े के साथ अबीर गुलाल उड़ा खुशी मनाई गई। मुख्य पार्षद राजेश गुप्ता ने कहा कि जिले में भी एक मजबूत और सशक्त दावेदारी पेश की जाएगी, ताकि विकास की रफ्तार किसी भी तरह से कम ना हो। खुशी व्यक्त करने वालों में महंत उपाध्याय, सोनू दुबे, हरिश्चंद्र जायसवाल, चंद्रमा प्रसाद, गोपाल, अफजल अंसारी, अनिल मेहता, अनिल पासवान, अरविंद यादव आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…