परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी तुषार उपाध्याय, एटीएम रजनीश बैठा, समन्वय बृज बैरिस्टर सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, डा. विमल कुमार व कृषक मो. हामिद खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सूचना एवं सलाहकार केंद्र के अध्यक्ष जितेंंद्र कुमार गोप ने की। प्रशिक्षण सह कर्मशाला में किसानों को तीव्र बीज विस्तार, बीज ग्राम योजना एवं बीज से संबंधित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य एवं बीज अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। कृषक मो. हामिद खान ने कहा कि किसान अन्य खेती के साथ औषधीय पौधों की खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। खेतों के किनारे पोपुलर व सफेदा की खेती कर मुनाफा कमाया जा सकता है। इस मौके पर किसान कलाकार नवल किशोर सिंह, उदय कुमार पांडेय, संतोष कुमार चौधरी, जवाहरलाल राम, राजेश कुमार शर्मा, सुरेश कुमार चौधरी, रामेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…